मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान वे डिग्री प्राप्त करने वाले 3000 से अधिक स्नातकों और 587 पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित करेंगे। इनमें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक, शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और परफेक्ट टेन स्वर्ण पदक शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश में अत्याधुनिक अनुसंधान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित एआई-सक्षम उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन भी करेंगे। इस सुविधा से संस्थान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा विज्ञान, उन्नत कंप्यूटिंग और अंतःविषय अनुसंधान क्षमताओं को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



