उप्र : सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की

0
80
उप्र : सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्थाएं की हैं। शिवभक्तों की सेवा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर जलाभिषेक करने निकले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों पर आज जनपद मेरठ में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। भक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे शिवभक्त जाति-पंथ, प्रांत एवं क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दे रहे हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है। देवाधिदेव महादेव सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here