उत्तराखंड : सीएम धामी ने समाज कल्याण विभाग के तहत पेंशन लाभार्थियों को जुलाई की पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से की ट्रांसफर

0
61
उत्तराखंड : सीएम धामी ने समाज कल्याण विभाग के तहत पेंशन लाभार्थियों को जुलाई की पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से की ट्रांसफर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत 9 लाख 87 हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को जुलाई माह की पेंशन के रूप में 146.32 करोड़ रूपए से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “हमारा उद्देश्य है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here