मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि वे देश के हर नागरिक पर खुशियां और सौभाग्य बरसाएं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में स्थित पवित्र स्थान ‘श्री रमणाश्रमम’ के दर्शन किए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि महान संत का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऋषि भगवान श्री रमण महर्षि का जीवन और उनकी शिक्षाएँ ज्ञान का ऐसा स्रोत हैं जो हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



