मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सीतामढ़ी के राघोपुर बखरी में आयोजित कार्यक्रम में 218 करोड़ रूपए की लागत वाली 83 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 82 योजनाओं का उद्घाटन तथा 01 योजना का शिलान्यास शामिल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही सीएम सम्राट चौधरी सीतामढ़ी में 76.60 करोड़ रूपए की लागत से 30 एमटीपीडी क्षमता वाले दुग्ध चूर्ण संयंत्र के कार्य का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुग्ध चूर्ण संयंत्र के शुरू होने से दुग्ध प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा तथा दुग्ध उत्पादकों को बेहतर अवसर और अधिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र के विकास से किसानों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



