मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. यादव ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभर में स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक एवं प्रेरक कार्यक्रमों और विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



