मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में आयोजित ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह’ में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम योगी ने संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकाशित ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ पुस्तकों का विमोचन किया। साथ ही, उन्होंने काकोरी के अमर शहीदों एवं मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “शौर्य, स्वाभिमान तथा राष्ट्रप्रेम के स्वर्णिम अध्याय ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के 101वें पावन वर्ष पर लखनऊ में आयोजित शताब्दी समारोह में आज सम्मिलित होकर माँ भारती के महान सपूतों की स्मृतियों को नमन किया। इस अवसर पर बच्चों की पेंटिंग्स पर आधारित ‘वन्दे मातरम्’ एवं काकोरी के शहीदों व शासकीय अभिलेखों पर आधारित ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ पुस्तिकाओं का विमोचन किया। साथ ही, हमारे महान क्रांतिकारियों एवं देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी किया। काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े सभी महानायकों को विनम्र श्रद्धांजलि।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



