मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नारनौल में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में युवाओं का जोश, उत्साह और देश के प्रति समर्पण देखते ही बनता था। इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा-मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश भी दिया। सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सकारात्मक ऊर्जा और नशा-मुक्त जीवन का संकल्प विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को नई मजबूती प्रदान करेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैं प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान करता हूं कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और अपने घरों, दफ्तरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और गौरव को व्यक्त करें। साथ ही, आइए मिलकर हरियाणा को नशा-मुक्त बनाने के संकल्प को भी मजबूत करें। जय हिंद, जय भारत!”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



