मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज और बांसी विधान सभा क्षेत्रों के लिए 311 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाबी, प्रमाण-पत्र तथा आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और जनकल्याण को नई गति देने वाली ये परियोजनाएं सिद्धार्थनगर की विकास यात्रा को सशक्त आधार प्रदान करेंगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



