चोटिल साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में किया गया शामिल

0
87
चोटिल साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में किया गया शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम में श्रीलंका में अभ्‍यास मैच जीतने के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टेस्‍ट सीरीज से चोटिल साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने रविवार को एक्‍स पर यह जानकारी शेयर की। ज्ञात हो कि भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त से 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। पहला टेस्‍ट मैच श्रीलंका के गॉल में खेला जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने कल एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, “साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में मौजूद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने दाहिने पैर के अंगूठे में ‘स्ट्रेस रिएक्शन’ से उबरने में काफी सुधार किया है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके सुधार पर बारीकी से नजर रख रही है।” प्रेस विज्ञप्ति में बीसीसीआई ने आगे बताया, “पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। 15 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के गॉल जाने से पहले, वे कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।”

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड स्क्वॉड : शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here