मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन भारत-मॉरीशस समुद्री साझेदारी को और मजबूत करने एवं दोनों देशों के बीच आपसी समुद्री सहयोग को गहरा करने के लिए आज से 13 अगस्त तक मॉरीशस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय नौसेना ने बताया कि मॉरीशस के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत में ऑपरेशनल स्तर पर संबंधों को बेहतर बनाने, समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने, क्षमता निर्माण और रक्षा सहयोग, तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री साझेदारी को मजबूत करने, नौसैनिक सहयोग को आगे बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा को बेहतर बनाने, क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने और ‘महासागर’ के साझा विजन को सुदृढ़ करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराती है।
News Source : Social Media
Image Source : X @indiannavy
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



