जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने गुप्त वृंदावन धाम में राधा-कृष्ण शिला का विधिवत पूजन किया

0
76
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने गुप्त वृंदावन धाम में राधा-कृष्ण शिला का विधिवत पूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर के जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में राधा-कृष्ण शिला का विधिवत पूजन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ राजस्थान ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह मंदिर भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना के साथ ही सनातन संस्कार, शास्त्र और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का केंद्र बनकर उभरेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ राजस्थान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा ने भगवान कृष्ण और भगवान शिव के ब्रज आगमन से जुड़े पौराणिक प्रसंग को साझा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया। साथ ही, गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों की भी सराहना की।

News Source : Social Media

Image Source : X @RajCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here