मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर और संत कबीर नगर में 754 करोड़ रूपए से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में विकास की गति निरंतर तेज हो रही है। इस शृंखला में आज जनपद गोरखपुर एवं संत कबीर नगर में ₹754 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। साथ ही, योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। विकास भी, लोक-कल्याण भी, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



