मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ‘वंदे मातरम’ के 150 शानदार वर्षों के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज पणजी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सावंत ने कहा कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके बलिदानों ने हमें एक स्वतंत्र भारत दिया। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विकसित भारत @ 2047’ की ओर बढ़ते हुए उनका साहस हमें प्रेरित करता रहता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सावंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं ‘जेन जी’ और ‘जेन अल्फा’ से आग्रह करता हूं कि वे हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की समृद्ध विरासत को समझें और एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें। तिरंगा हमें देशभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrPramodPSawant
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



