मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पी नड्डा ने मंगलवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान टीबी को खत्म करने की सामूहिक कोशिशों को और मजबूत करने के लिए कर्नाटक और केरल के सांसदों के साथ सार्थक बातचीत की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सांसदों से समुदाय की भागीदारी बढ़ाने, बीमारी का जल्द पता लगाने और जिला स्तर पर निगरानी को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कल सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि साथ ही, भारत की टीबी उन्मूलन यात्रा में स्वदेशी इनोवेशन, एआई-आधारित डायग्नोस्टिक्स और मरीजों को बेहतर सहायता को मुख्य कारक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम टीबी के खिलाफ लड़ाई को एक ‘जन आंदोलन’ में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



