मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी से मंगलवार को नई दिल्ली में उनके आवास पर केरल के विद्युत मंत्री सनी जोसेफ ने मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “मैंने उनसे आग्रह किया कि वे केरल में रिन्यूएबल एनर्जी को अपनाने की गति को और तेज करें। साथ ही, रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ाने और फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स की क्षमता का पूरा लाभ उठाने पर भी ध्यान दें।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि इन पहलों को आगे बढ़ाने और केरल में क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन को और मजबूत करने में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का पूरा सहयोग मिलेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



