मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के बीच 11-12 अगस्त को सिडनी में 17वीं ‘नेवी-टू-नेवी’ स्टाफ वार्ता हुई। इसकी सह-अध्यक्षता रियर एडमिरल सचिन रूबेन सिकेरा, एसीएनएस (एफसीआई), और ऑस्ट्रेलियन फ्लीट के कमांडर रियर एडमिरल क्रिस्टोफर स्मिथ ने की। भारतीय नौसेना ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की मजबूत समुद्री साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए, बातचीत में ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी को बेहतर बनाने, द्विपक्षीय अभ्यासों को और अधिक जटिल बनाने, तथा क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय नौसेना ने आगे बताया कि इस बैठक ने एक मजबूत और बेहतर इंटरऑपरेबल समुद्री साझेदारी के प्रति भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियन नेवी की साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
News Source : Social Media
Image Source : X @indiannavy
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



