मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के सांसदों के साथ राज्य में जल जीवन मिशन की प्रगति को लेकर बैठक की। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले और महाराष्ट्र सरकार के जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल तथा जल शक्ति मंत्रालय एवं महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं सुझावों को साझा किया। उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए मिशन के कार्यों को और गति देने तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि हर ग्रामीण परिवार तक नल से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो और ‘हर घर जल’ का संकल्प स्थायी रूप से साकार हो।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



