राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास किया

0
78
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित भी किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक गुरवीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जनता की सुविधाओं और क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में दुग्ध चिलिंग प्लांट की स्थापना की घोषणा की। इससे दुग्ध उत्पादकों को दूध के सुरक्षित भंडारण एवं बेहतर प्रबंधन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर दुग्ध व्यवसाय को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही, उप जिला चिकित्सालय के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उनके द्वार पर ही सुलभ, आधुनिक और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here