मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को बड़वानी जिले में जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में जन शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गड़बड़ियां मिलने पर डिप्टी कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने एवं अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान होगा, लेकिन लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, “पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में मिले एवं शिकायतों के निराकरण में विलंब न हो। लंबित प्रकरणों में जवाबदेही तय करते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो, इसके लिए भी निर्देश दिए। आमजन को अपने अधिकारों और योजनाओं के लाभ के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों के निराकरण में विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। शासकीय कर्मचारियों से यह अपेक्षित है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



