दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व पीएम और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

0
38
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व पीएम और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनकी समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल जी ने हम जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा, संगठननिष्ठा और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का संस्कार दिया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यबोध और जनसेवा की अखंड प्रेरणा है। उनके आदर्श सदैव हमारे राष्ट्रकार्य को दिशा और शक्ति देते रहेंगे। श्रद्धेय अटल जी को कोटि-कोटि नमन।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here