लखनऊ : सीएम योगी ने पूर्व पीएम और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

0
82
लखनऊ : सीएम योगी ने पूर्व पीएम और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धेय अटल जी जितने सहज और सरल थे, उतने ही इरादों के ‘अटल’ भी थे, कारगिल संघर्ष के दौरान दुनिया ने उनके दृढ़ संकल्प का लोहा माना था। उनकी पावन स्मृतियों को नमन।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here