रायपुर : सीएम साय ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में नवनिर्मित अत्याधुनिक केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया

0
85
रायपुर : सीएम साय ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में नवनिर्मित अत्याधुनिक केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ आज रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में नवनिर्मित अत्याधुनिक केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रदेश में कैंसर जैसे जटिल रोगों के बेहतर निदान और उपचार की दिशा में इस इंस्टीट्यूट की शुरुआत एक महत्वपूर्ण कदम है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि रायपुर के मेकाहारा और एम्स में उपलब्ध कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाओं के साथ निजी क्षेत्र में भी ऐसे संस्थानों के विस्तार से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here