मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘अटल स्मृति संध्या’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्रद्धेय अटल जी ने छह दशकों तक निष्कलंक व निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया और ‘दलहित’ को तिलांजलि देकर ‘देशहित’ में निर्णय लिए। पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित ‘अटल स्मृति संध्या’ कार्यक्रम में उनकी पावन स्मृतियों को नमन कर उनके व्यक्तित्व एवं विचारों पर केंद्रित पुस्तिका ‘अटल वाणी’ का विमोचन किया। साथ ही, कवि व साहित्यकार, ‘पद्म श्री’ प्रो. अशोक चक्रधर जी के एकल काव्य पाठ के श्रवण का भी अवसर प्राप्त हुआ। श्रद्धेय अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



