मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अलवर में 200 करोड़ रूपए की लागत से प्रतिदिन 3 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण की क्षमता से युक्त ‘अलवर सरस डेयरी’ के नवीन प्लांट का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने 274 करोड़ रूपए की लागत से सरस डेयरी से सम्बंधित चार अन्य परियोजनाओं का ई-लोकार्पण भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आधुनिक तकनीक से युक्त इन संयंत्रों से उत्पादन प्रक्रिया अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और कम ऊर्जा की खपत वाली बनेगी। इससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को उनके दूध का बेहतर दाम मिलेगा, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे व प्रदेश में ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प और मजबूत होगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



