मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज से विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम चौधरी ने बताया कि अब विद्यार्थी पोर्टल अथवा टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से अपनी शिकायत एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को “विद्यार्थी सहयोग शिविर” आयोजित होगा तथा 25 अगस्त से सभी स्कूलों एवं छात्रावासों में “विद्यार्थी सहयोग अभियान” शुरू होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि शिकायतों पर 10 दिनों में कार्रवाई शुरू नहीं होने पर स्वतः नोटिस और अधिकतम 30 दिनों में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 551 स्थानों पर मॉडल स्कूलों, घर से लाइव शिक्षक सपोर्ट, 211 नए डिग्री कॉलेज एवं 342 बी.एड. कॉलेजों में डिग्री पाठ्यक्रम की अनुमति के साथ बिहार के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और अवसरों का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



