मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को नई दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की हिंदी भाषा में लिखी जीवनी के विमोचन समारोह में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि आचार्य यार्लगड्डा लक्ष्मी प्रसाद द्वारा लिखी गई यह जीवनी केवल घटनाओं का संकलन भर नहीं है, बल्कि यह पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के व्यक्तित्व, उनके संघर्ष, उनकी संवेदनशीलता और जनहित के प्रति उनके कमिटमेंट को सामने लाने का एक सार्थक प्रयास भी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि निश्चित रूप से पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की यह जीवनी पाठकों को प्रेरणा देगी। विशेष रूप से युवाओं के मन में यह भावना मजबूत करेगी कि जीवन में सफलता केवल पद प्राप्त करने से नहीं, बल्कि सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहने से मिलती है। नेशन फर्स्ट और सेल्फ-लास्ट का जो भाव है, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू उसके लिविंग एग्जांपल यानि जीवंत उदाहरण है। सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन में देशभक्ति और जनसेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका गहरा समर्पण रहा है जिसकी झलक उनके लंबे सार्वजनिक जीवन में दिखाई देती है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं इस पुस्तक के लिए लेखक श्री लक्ष्मी प्रसाद जी को बधाई देता हूँ एवं पुस्तक की सफलता की कामना करता हूँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



