मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 18 अगस्त को आर्मेनिया की मिलिट्री एकेडमी का दौरा किया और भारत के सहयोग से स्थापित आईटी लैब का जायजा लिया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को भारत द्वारा सप्लाई किए गए हथियार प्रणालियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया और आपसी हित के मामलों में आर्मेनिया का समर्थन करने के भारत के संकल्प को दोहराया।
News Source : Social Media
Image Source : X @SpokespersonMoD
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



