मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा सफल एंजियोप्लास्टी के बाद बुधवार को एम्स दिल्ली से डिस्चार्ज हो गए है। जानकारी के लिए बता दे कि 13 अगस्त को वह बेचैनी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके तमाम टेस्ट के बाद 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एम्स दिल्ली से अपने डिस्चार्ज होने के बारे में बताते हुए लिखा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि एंजियोप्लास्टी के बाद मुझे एम्स से सफलतापूर्वक छुट्टी मिल गई है। मैं स्वस्थ हूँ और ठीक हूँ। एम्स के डॉक्टरों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट देखभाल और समर्पण के लिए दिल से शुक्रिया। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान प्रार्थना करने, फोन करने और संदेश भेजने के लिए मैं अपने सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद करता हूँ। आपका सहयोग मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



