मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं डॉ. प्रेम चंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद के सहयोगी एवं विधायकगण उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विकसित राजस्थान के संकल्प को गति देने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा उनके लाभ को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में आगामी प्राथमिकताओं एवं कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



