मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायपुर में ‘स्रोत महोत्सव-2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि जल संरक्षण को नई दिशा देने के लिए नेशनल वाटर एकेडमी, पुणे और एंट्रिक्स कॉरपोरेशन, बेंगलुरु के साथ महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर ‘नीर-नारी-निधि’ पुस्तक का विमोचन भी हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, “नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा।” उन्होंने कहा कि नदियां छत्तीसगढ़ की पहचान, कृषि और संस्कृति की जीवनधारा हैं। इनके उद्गम स्थलों और कैचमेंट एरिया का संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी साझा जिम्मेदारी है।
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



