मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को यूएई के पर्यटन एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ राउंडटेबल बैठक की। इस बैठक में राजस्थान में निवेश की नई संभावनाओं तथा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग के विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत-यूएई के प्रगाढ़ होते संबंधों का ही परिणाम है कि राजस्थान में निवेश को लेकर यूएई के निवेशकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “निवेश-अनुकूल नीतियों, मजबूत आधारभूत ढांचे और सुगम प्रक्रियाओं के माध्यम से हमारी सरकार राजस्थान को निवेश, नवाचार एवं पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। निवेशकों के विश्वास को अवसरों में बदलते हुए राजस्थान को देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में स्थापित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। यूएई के साथ यह मजबूत साझेदारी राजस्थान के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई गति देगी और ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



