मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, क्षेत्रीय परिषदों को लंबे समय से लंबित मुद्दों को सुलझाने के मंच के रूप में बदला गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दक्षिणी राज्यों के बीच पानी का बंटवारा एक बड़ा मुद्दा है। आज की बैठक में, इन राज्यों ने बातचीत के जरिए इन मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज हुई दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने एमएचए (गृह मंत्रालय) के सुझाव के अनुसार संपत्ति और देनदारियों के बंटवारे से जुड़े मुद्दों को सुलझाने पर सहमति जताई। बैठक में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के जरिए महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की तेजी से जांच करने की जरुरत पर जोर दिया गया। साथ ही, नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल की जरुरत पर भी बल दिया गया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



