मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और सुदृढ़ करने तथा सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक अधिकारी—एक मॉडल स्कूल’ पहल के तहत अधिकारियों को मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेतन) की जिम्मेदारी सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की नियमित समीक्षा और निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक तीन माह पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने तथा पूर्व विद्यार्थियों के साथ संवाद बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ई-लर्निंग एवं 24×7 इंटरैक्टिव डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



