केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पीएम कुसुम योजना के अगले चरण के लिए रोडमैप के लिए एमएनआरई के अधिकारियों के साथ बैठक की

0
82
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पीएम कुसुम योजना के अगले चरण के लिए रोडमैप के लिए एमएनआरई के अधिकारियों के साथ बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को पीएम कुसुम योजना के अगले चरण के लिए रोडमैप पर चर्चा करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अब तक पीएम-कुसुम के तहत 27 लाख से ज्यादा पंपों को सोलर-पावर्ड बनाया है। इस कार्यक्रम से 15.8 GW की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता भी जुड़ी है और इससे हर साल लगभग 806 मिलियन लीटर डीजल की बचत हो रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इन उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए योजना के अगले चरण में एग्रीवोल्टिक्स को और बढ़ावा देने पर चर्चा की। साथ ही, देश में पॉलीसिलिकॉन के निर्माण की दिशा और एक मजबूत, पूरी तरह से इंटीग्रेटेड घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने के उपायों पर भी चर्चा की।

News Source : Social Media

Image Source : X @JoshiPralhad

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here