मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित में विश्व बैंक के हेडक्वार्टर में विश्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक गोलमेज बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ गुजरात ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के आर्थिक विकास, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल को लेकर गुजरात का विजन पेश किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसारसीएमओ गुजरात ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम भूपेंद्र पटेल ने देश के फिनटेक हब के तौर पर मशहूर ‘GIFT सिटी’ को, देश के वित्तीय क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर ले जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने का एक सशक्त माध्यम बताया। मुख्यमंत्री पटेल ने राज्य में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग और उन्हें लागू करने के मकसद से विश्व बैंक के साथ रणनीतिक सहयोग और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की और विश्व बैंक के प्रतिनिधियों को आने वाले ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOGuj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



