मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा को लेकर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की रणनीति और आधुनिक तकनीकी क्षमताओं का अवलोकन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “मित्र देशों के साथ सांस्कृतिक समन्वय बनाए रखते हुए खुली सीमा को जिस मुस्तैदी और कुशलता से हमारे एसएसबी के जवानों ने सुरक्षित बनाया है, वह सराहनीय है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “ड्रोन व एंटी-ड्रोन सिस्टम, थर्मल इमेजिंग, एआई आधारित निगरानी, स्मार्ट सर्विलांस ग्रिड और रियल टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तथा त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड के माध्यम से मोदी सरकार भारत की सीमा सुरक्षा को विश्वस्तरीय बना रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



