मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिवपुरी जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की आय बढ़ाने, उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “प्रदेश में फार्मर आईडी बनवाने का अभियान शुरू किया गया है। शासकीय दल किसानों के पास जाकर उनकी फार्मर आईडी बनवाएंगे। किसान सिर्फ पारम्परिक फसलों तक ही सीमित न रहें, बागवानी, डेयरी फार्मिंग, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे आयवर्धक क्षेत्रों को भी अपनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



