मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर समीक्षा बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “मोदी सरकार चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड के माध्यम से सिलीगुड़ी कॉरिडोर को अभेद्य बना रही है। बैठक में जनसांख्यिकीय बदलाव और सीमा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सिलीगुड़ी कॉरिडोर को अतिक्रमण मुक्त रखने और यहां अवैध घुसपैठ रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, पश्चिम बंगाल सरकार कॉरिडोर में सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स की व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर सुरक्षा तंत्र और मजबूत होगा तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तत्परता बढ़ेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



