मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने इस मैच से टेस्ट डेब्यू किया। उन्हें कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। लंच तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन का स्कोर बना लिया है। इस दौरान भारत ने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के विकेट गंवाए। यशस्वी 45 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हुए, जिसके बाद उनके और फर्नांडो के बीच बहस भी देखी गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले दिन के लंच तक कप्तान शुभमन गिल 11 और देवदत्त पडिक्कल 13 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा को एक-एक विकेट मिला है। भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में 37 रन पर और दूसरा 66 रन पर जायसवाल के रूप में गिरा।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



