मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को माहेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “माहेश्वरी समाज ने अपनी कर्मठता, उद्यमशीलता और संस्कारों के बल पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अनुकरणीय योगदान दिया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह नई पहल उसी गौरवशाली सेवा परंपरा का एक महत्वपूर्ण विस्तार है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मुझे विश्वास है कि यह चिकित्सा संस्थान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में भी एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होगा। इस दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी पहल के लिए माहेश्वरी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



