हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू यूपी के वाराणसी में आयोजित एफएचआरएआई के 56वें अधिवेशन में हुए शामिल

0
80
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू यूपी के वाराणसी में आयोजित एफएचआरएआई के 56वें अधिवेशन में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के 56वें अधिवेशन में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने बताया कि ‘अनंत काशी’ की भावना से आयोजित इस अधिवेशन का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिकता, संस्कृति, खान-पान, हस्तशिल्प और आतिथ्य को आधुनिक पर्यटन की संभावनाओं से जोड़ते हुए देश के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की अपार पर्यटन संभावनाओं को साझा किया। देवभूमि की समृद्ध संस्कृति, हिमालय की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, हिमाचली धाम और सिड्डू जैसे पारंपरिक व्यंजन, लोक-कला, हस्तशिल्प तथा आत्मीय अतिथि-सत्कार हमारी विशिष्ट पहचान हैं। अधिवेशन में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र की जिन संभावनाओं और नए आयामों पर चर्चा हो रही है, उनमें हिमाचल प्रदेश के पास अपार अवसर हैं। अपनी प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ हिमाचल देश-दुनिया के पर्यटकों को समृद्ध, आत्मीय और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने में सक्षम है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here