मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज जापान के कोफू सिटी के मेयर युइची हिगुची एवं विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने, जापान के साथ आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने तथा मानव संसाधन के बेहतर उपयोग से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर सार्थक चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विशेष रूप से रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में व्यापार, तकनीकी सहयोग एवं औद्योगिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



