मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देवदत्त पडिक्कल के शतक के सहारे भारत कोलंबो टेस्ट में मजबूत स्थिति में है। पहले दिन के खेल की समाप्ति पर भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन है। दिन के अंत में भारत को बड़ा झटका लगा, जब रवींद्र जडेजा आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। इस तरह शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 300 रन बना लिए हैं, लेकिन पांच विकेट भी खो दिए हैं। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए। जबकि भारत के ध्रुव जुरेल और सारांश जैन क्रीज पर नाबाद है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत की शुरुआत खास नहीं रही। सलामी जोड़ी में केएल राहुल ने संभलकर खेलने की कोशिश की, जबकि यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक रुख अपनाया, पर राहुल 18 रन पर लहिरू कुमारा का शिकार बने और जायसवाल भी 45 रन बनाकर असिथा फर्नांडो से आउट हो गए। जिससे भारतीय टीम 66 रनों पर दो विकेट गंवा बैठी। गॉल में पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अच्छी बैटिंग की और देवदत्त पडिक्कल के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन जोड़े। गिल ने 108 गेंदों पर 50 रन बनाए। पडिक्कल ने पहले मैच के बाद दूसरे मैच में भी शतक लगाया। उन्होंने 2024 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर लगातार दो शतक जड़े और चेतेश्वर पुजारा के बाद पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने नंबर तीन पर खेलते हुए लगातार दो टेस्ट में शतक लगाया। पुजारा ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऐसा किया था।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



