मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को हरियाणा के आईआईएम रोहतक में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन लॉ (आईपीएल) कोर्स के नए बैच के लिए आयोजित इंडक्शन और ओरिएंटेशन प्रोग्राम के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बदलाव को अपनाने, गहरी स्किल्स विकसित करने और क्रिएटिविटी व साहस के साथ-साथ सहानुभूति का संतुलन बनाए रखने का आग्रह किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस बात पर जोर दिया कि भले ही टेक्नोलॉजी एक शक्तिशाली इंफ्रास्ट्रक्चर होगी, लेकिन लीडरशिप, सहानुभूति और मूल्यों की जगह कोई नहीं ले सकता। साथ ही, उन्होंने छात्रों को सवाल पूछने, अपना नजरिया व्यापक बनाने और खुद को समाज व देश के प्रति समर्पित प्रोफेशनल और नागरिक के तौर पर ढालने के लिए प्रोत्साहित किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @manojsinha_
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



