मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को समीक्षा बैठक की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर, प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। यदि कहीं विवाद अथवा किसी अन्य घटना के कारण माहौल प्रभावित होता है, तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक तत्काल पहुँचकर, स्थिति को नियंत्रण में लें। आने वाले दिनों में बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार एवं पर्व आ रहे हैं। ऐसे में, जनसहभागिता और आमजन के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि छोटी-बड़ी जानकारी समय पर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
News Source : Social Media
Image Source : X @RajCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



