उत्तराखंड : सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया शुभारंभ

0
81
उत्तराखंड : सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति द्वारा तैयार की गई राखी क्रय कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। इसके बाद सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी मातृशक्ति से संवाद किया और उनके अनुभव जाने। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि हमारी महिलाशक्ति स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त कर रही है। एक भाई के रूप में अपनी बहनों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करने के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। संवाद के दौरान मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी बहनों का हृदय से आभार।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व ही ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ शुरू किया जाएगा और इसे पखवाड़े के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से पिछले तीन वर्षों में लगभग ₹12.50 करोड़ के उत्पादों की बिक्री हुई है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here