छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के सम्मान समारोह में हुए शामिल

0
80
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के सम्मान समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर में आयोजित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत 1 लाख 45 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 39.67 करोड़ रूपए से अधिक की सहायता राशि अंतरित की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम साय ने श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया, उनके साथ बैठकर भोजन किया और अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्हें बड़े सपने देखने, खूब मेहनत करने और देश-प्रदेश की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे और अपने सपनों को साकार करेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here