मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा की सौगात दी। यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए उपलब्ध होगी जिसमें दिल्ली व चंडीगढ़ भी शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार की बहनों को खास सौगात! 27 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त 2026 मध्यरात्रि 12 बजे तक हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में सभी महिलाओं एवं 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा में हरियाणा के साथ दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्रा भी शामिल है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



