मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कनाडा के टोरंटो में उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE) के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने टेक्नोलॉजी, पब्लिक पॉलिसी, फाइनेंशियल सर्विसे और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में कनाडा और गुजरात की कंपनियों के बीच आपसी सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, निवेशकों के अनुकूल नीतियों और विश्व-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027’ से पहले, कनाडाई उद्यमियों और इनोवेटर्स को गुजरात में निवेश, क्रॉस-बॉर्डर इनोवेशन और बिजनेस को बढ़ाने के नए मौकों को तलाशने के लिए आमंत्रित किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @Bhupendrapbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



